होली के बाद लगातार सोना महंगा, जाने आज के सराफा बाजार भाव

Gold Price : होली का त्यौहार जाने के बाद लगातार सोना एवं चांदी के रेट में तेजी देखने को मिल रही है। आज भी सोना 100 रु अधिक तो चांदी में भी 10 रु तक की तेज दर्ज की गई है। आज देश में इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चांदी के रेट जारी किये जा चुके है। जो की पुरे देश में लागु है। आज 24 कैरेट सोने तेजी के साथ 66971 रु प्रति दस ग्राम के भाव से बिक रहा है। जबकि आज चांदी का रेट 74011 रु प्रति किलोग्राम पर आ चूका है। देश में इंडियन बुलियन एसोसिएशन की तरफ से सोना चांदी के खुरदरा रेट जारी किये जाते है।

खुरदरा रेट क्या होते है।

IBJA की तरफ से सोना चांदी सहित अन्य कई धातुओं के खुरदरा रेट पर अपडेट सोमवार से शुक्रवार के दिन जारी की जाती है। खुरदरा रेट वो होते है। जिसमे कोई भी शुल्क शामिल नहीं होता है। ये धातुओं के शुद्धता के आधार पर रेट होते है। इसमें GST एवं अन्य प्रकार के कोई भी शुल्क शामिल नहीं होते है। देश में सोना चांदी से निर्मित वस्तुओ एवं आभूषणों पर GST एवं अन्य शुल्क लागु होता है। ऐसे में इनका रेट अलग होता है। उसकी जानकारी किसी स्थानीय जौहरी से ली जा सकती है।

देश में शुद्धता के आधार पर सोने के रेट

आज देश में सोना महंगा हुआ है। 999 प्योरिटी के साथ आज 24 कैरेट सोने के रेट 66971 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है। जबकि आज 23 कैरेट गोल्ड 995 प्योरिटी के साथ सोने के रेट 66703 रु प्रति दस ग्राम पर बने हुए है। वही पर देश में सर्वाधिक बिकने वाले 916 प्योरिटी 22 कैरेट सोने के दाम आज 61345 रु प्रति दस ग्राम पर खुल चुके है। शाम तक इसमें बदलाव होने संभव है। जबकि आज 750 प्योरिटी वाले 18 कैरेट सोने के दाम आज 50228 रु प्रति दस ग्राम एवं 14 कैरेट सोने के दाम आज 39178 रु प्रति दस ग्राम पर चल रहे है।

देश में प्रति किलोग्राम चांदी का रेट

चांदी का रेट भी महंगा हुआ है। 28 मार्च की सुबह के समय चांदी का रेट 73801 रु प्रति किलोग्राम पर बना था। लेकिन शाम के समय चांदी महंगी होकर 73997 रु प्रति किलोग्राम तक पहुंच गई थी। और आज सुबह के समय चांदी का रेट तेजी के साथ 74011 रु प्रति किलोग्राम पर आज खुला है। चांदी में लगातार तेजी बनी हुई है।

सोना की शुद्धता

कैरेट सोने की शुद्धता का माप होता है। और सर्वाधिक उत्तम सोना 24 कैरेट होता है। इसमें किसी भी प्रकार की मिलावट नहीं होती है। 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। जबकि 22 कैरेट सोने में आभूषण निर्माण के लिए कुछ धातुओं का मिश्रण किया जाता है। जिसके चलते इसकी शुद्धता 91 फीसदी होती है। इसमें 9 फीसदी ताम्बा, जिंक एवं अन्य धातुओं का मिश्रण होता है। देश में सोने की शुद्धता को निर्धारित करने के लिए BIS हॉलमार्क लागु किया गया है। जब भी कोई आभूषण ख़रीदे तो इसकी जांच जरूर करे।

सोना चांदी के रेट फ़ोन से जाने

यदि आप सोना चांदी के रेट की जानकारी फ़ोन से लेना चाहते है। तो आप 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल कर सकते है। आपको सोना चांदी के वर्तमान रेट की जानकारी SMS के जरिये मिल जाती है। यदि आप ऑनलाइन सोना चांदी के रेट की जानकरी देखना चाहते है तो IBJA की आधिकारिक वेबसाइट से भी देख सकते है।

सम्बंधित आर्टिकल

Leave a Comment