इन आदतों को सुधारे, नहीं तो हो जायेंगे कंगाल, लक्ष्मी जी हो जाएंगी नाराज

हिन्दू धर्म में लक्ष्मी जी को धन की देवी माना जाता है। एवं कुबेर को धन का देवता कहते है। पौराणिक ग्रंथो एवं कथाओ में भी इनकी चर्चा की गई है। जिन लोगो पर इनकी कृपा होती है। उनके जीवन में धन की कमी कभी नहीं रहती है। लेकिन कुछ आदते इनकी नाराजगी का कारण बन सकती है। जो आपको कंगाल बना सकती है। इन आदतों के चलते धन की देवी लक्ष्मी जी नाराज हो जाती है। चलिए जानते है। कौन सी आदते जो आपके लिए धन नष्टक बन सकती है।

दुसरो से उधार लेना

यदि आप किसी से उधार लेते है। तो इसको समय पर चुकाना जरुरी होता है। बहुत से लोग ऐसे होते है। की पैसे लेते है लेकिन उनके पास लौटने के पैसे होने के बाद भी नियत ख़राब हो जाती है और पैसे नहीं लौटाते है। इससे उन पर माता लक्ष्मी की कृपा नहीं रहती है। यश एवं मान का अपश्य होता है। कुबेर देव की कृपा खत्म हो जाती है। नेगेटिव ऊर्जा व्यक्ति को घेरने लगती है। तो बेहतर होगा की इस प्रकार की आदत को त्याग दे। अगर उधार लिया है तो उसको सही समय पर चुकता करे।

आलसी जीवन जीना

जिन लोगो को आलसी जीवन जीने की चाह होती है। उनके पास धन की कमी हमेशा ही रहती है। क्योकि वो लोग मेहनत करके राजी नहीं होते है। ऐसे में उनके पास लक्ष्मी जी की कृपा नहीं होती है। वो लोग कार्य को पूर्ण करने में आलसीपन करते है। जिससे धन का आगमन नहीं होता है। धन कमाया जाता है। अपने आप नहीं आता है। ये तो सभी जानते है। ऐसे में आलसीपन आपके लिए दिक्क्त खड़ी कर सकता है। साथ में ये बुद्धि को भी भ्र्ष्ट करता है।

गंदगी भरे माहौल में रहना

जहा पर रहते है या निवास स्थान है या कही पर भी जाते है तो हमेशा साफ सफाई पर ध्यान रखना जरुरी है। चाहे वो घर है या फिर कार्य स्थल है। हर जगह पर साफ सफाई रखना जरुरी है। इससे माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है। वही पर एक पॉजिटिव ऊर्जा का प्रवाह भी बना रहता है। जिससे घर एवं कार्यस्थल पर आपको मानसिक शांति का अहसास होता है। जिससे कार्य बेहतर ढंग से होते है। यदि आप गंदगी भरे माहौल में रहते है तो आपका व्यवहार एवं मानसिक सोच भी वैसी हो जाती है। और आप कार्य को सही से पूर्ण नहीं कर सकते है। धीरे धीरे आपको ये आदते कंगाली की और लेकर जाती है।

फिजूलखर्ची करना

जीवन में हमेशा धन का उपयोग सोच समझ कर करना चाहिए। यदि धन अधिक है तो इसका अपव्यव कभी नहीं करना चाहिए। फिजूलखर्ची करना आपके लिए दिक्क्त खड़ी कर सकता है। जीवन में बेहतर प्लान होने जरुरी है। अगर आप जुए, शराब आदि में धन की बर्बादी कर रहे है। तो जल्द ही आपको कंगाली से कोई नहीं बचा पायेगा, आपके द्वारा अर्जित धन सम्पदा जल्द ही किसी और की हो जाएगी। और आप इन आदतों के चलते आप कंगाल हो सकते है।

डिस्क्लेमर – यहाँ दी गई जानकारी सिर्फ पौराणिक मान्यताओं एवं जानकारियों के आधार पर दी गई है। CASINDIA किसी भी तरह से इसकी पुष्टि नहीं करता है। अधिक जानकारी के लिए सम्बंधित एक्सपर्ट की सलाह जरूर ले।

सम्बंधित आर्टिकल

Leave a Comment