Aaj Ka Sone Ka Bhav: सुबह सुबह सोना मिल रहा सस्ते में, जाने 10 ग्राम सोने का भाव

Aaj Ka Sone Ka Bhav: सुबह सुबह सोने को लेकर काफी अच्छी गुड न्यूज आप सभी के लिये आ रही है। सोना और चांदी दोनों के भाव मे काफी हलचल दर्ज हो रही है। आने वाले समय मे शादी ब्याह का सीज़न शुरू होने जा रहा है और ऐसे में अगर सस्ते में सोना चांदी आपको मिल जाये तो इससे बड़ी ख़ुशख़बरी कोई और भला कैसे हो सकती है। हालांकि चांदी के दाम लगातार ₹1,00,000 की ओर तेजी के साथ मे दौड़ लगा रहे है और जानकारों के मुताबिक आने वाले समय मे चांदी एक लाख के पार जा सकती है।

सोने के भाव की अगर बात करें तो शुक्रवार को सर्राफा बाजार में ये भाव ₹ 72,700 प्रति 10 ग्राम पर था लेकिन शनिवार को सोने के दामों में हल्की सी मंदी देखने को मिली है। शनिवार को सर्राफा बाजार में सोने के दाम ₹ 72,690 प्रति 10 ग्राम पर आ गए थे। सोने के दामों को लेकर भी जानकारों की यही राय है कि आने वाले कुछ दिनों में इसके रेट में भी काफी राहत देखने को मिलने वाली है। जो लोग इस समय शादी ब्याज के लिये सोने की खरीदारी करने जा रहे है उनके लिये आने वाले समय मे ओर राहत मिलने की पूरी पूरी उम्मीद नजर आ रही है।

चलिये जानते है कि आज देश के कुछ बड़े शहरों में सोने के भाव क्या चल रहे है।

आज का सोने का भाव प्रति ग्राम (Today 24 Carat Gold Rate)

दिल्ली में आज का सोने का भाव: ₹7,269
मुम्बई में आज का सोने जा भाव: ₹7,254
कोलकाता में आज का सोने का भाव: ₹7,254
चेन्नई में आज का सोने का भाव: ₹7,319

आज का सोने का भाव प्रति ग्राम (Today 22 Carat Gold Rate)

दिल्ली में आज का सोने का भाव: ₹ 6,664
मुम्बई में आज का सोने जा भाव: ₹ 6,649
कोलकाता में आज का सोने का भाव: ₹ 6,649
चेन्नई में आज का सोने का भाव: ₹ 6,709

आज का सोने का भाव प्रति ग्राम (Today 18 Carat Gold Rate)

दिल्ली में आज का सोने का भाव: ₹ 5,452
मुम्बई में आज का सोने जा भाव: ₹ 5,440
कोलकाता में आज का सोने का भाव: ₹ 5,440
चेन्नई में आज का सोने का भाव: ₹ 5,495

देश के बाकि शहरों में भी सोने के दामों में काफी हलचल दर्ज हो रही है। देश के बाकि शहरों में सोने के भाव की बात करें तो अमहदाबाद में 24 कैरेट सोने का भाव ₹ 7,259 प्रति ग्राम रहा तो 22 कैरेट सोना ₹ 6,654 प्रति ग्राम पर रहा है। इसके अलावा राजस्थान की राजधानी जयपुर में 24 कैरेट सोने का भाव ₹ 7,269 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹ 6,664 प्रति ग्राम पर रहा है।

इसके अलावा यूपी की राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट सोने का भाव ₹ 7,269 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने का भाव ₹ 6,664 प्रति ग्राम पर रहा है। विजयवाड़ा में 24 कैरेट सोने के दाम ₹ 7,254 प्रति ग्राम और 22 कैरेट सोने के दाम ₹ 6,649 प्रति ग्राम रहे है। इसके साथ ही अयोध्या में 24 कैरेट सोने के दाम ₹ 7,269 प्रति 10 ग्राम पर रहे है और अयोध्या में ही 22 कैरेट सोने के दाम ₹ 6,664 प्रति ग्राम दर्ज हुए है।

कैरेट के अनुसार सोने की शुद्धता कितनी होती है

जब भी हम मार्किट से सोने को खरीदारी करते है तो हमें हमेशा कैरेट का जिक्र करके सोना बेचा जाता है। इसमें 10 कैरेट से लेकर के 22 और 24 कैरेट तक का सोना शामिल होता है। लेकिन क्या आप जानते है की 10 कैरेट का सोना खरीदारी करने पर सोने की शुद्धता कितनी होती है और 24 कैरेट का सोना खरीदने पर उस सोने की शुद्धता कितनी होती है। ज्यादातर लोगों को इसके बारे में पता ही नहीं होता है। चलिए देखते है की कितने कैरेट का सोना कितने फीसदी शुद्ध होता है।

24 कैरेट का सोना 99.9 फीसदी शुद्ध होता है। इसके अलावा 22 कैरेट का सोना 91.7 फीसदी शुद्ध होता है। बात करें 18 कैरेट सोने की तो 18 कैरेट सोना 75 फीसदी शुद्ध होता है। इसके साथ ही बाजार में 14 कैरेट का सोना भी होता है जो की 58.3 फीसदी शुद्ध होता है। 12 कैरेट का सोना 50 फीसदी तो 10 कैरेट का सोना 41.7 फीसदी तक शुद्ध होता है।

सोना कब नहीं खरीदना चाहिए

अक्सर जब भी कोई त्यौहार या फिर शादियों का सीजन होता है तो लोग जमकर सोने की खरीदारी करते है और यही उनकी सबसे बड़ी गलती होती है। क्योंकि ऐसे समय में सोने के दाम हमेशा अधिक होते है। लेकिन एक परम्परा बन चुकी है की जब भी कोई त्यौहार हो या फिर ख़ुशी का मौका हो तो सोने की खरीदारी की जाती है।

हमेशा सोने की खरीदारी ऐसे समय में करनी चाहिए जब शादियों का सीजन ना हो और नजदीक में कोई भी त्यौहार ना हो। ऐसे समय में आपको काफी सस्ते में मिलने की पूरी पूरी उम्मीद होती है। इसलिए सोने की खरीदारी से पहले बाजार में क्या रेट चल रहा है पहले उसकी जानकारी लेनी चाहिए और उसके बाद ही सोने की खरीदारी करनी चाहिए।

About Priyanshi Rao

प्रियांशी राव पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है। मौजूदा समय में सास इंडिया के लिए बिज़नेस और सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आर्टिकल पब्लिश करती है।

Leave a Comment

सम्बंधित आर्टिकल