SSY स्कीम में निवेश के क्या है फायदे, जाने बेटी का भविष्य कितना सुरक्षित

SSY Scheme : केंद्र सरकार की तरफ से चलाई जा रही सुकन्या समृद्धि योजना देश की सबसे बड़ी योजनाओ में से एक है। और इस योजना के तहत बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए निवेश की सुविधा सरकार की तरफ से दी जा रही है। और इसमें ब्याज दर भी अच्छा दिया जा रहा है। तो क्या आपके लिए बेटी के सुरक्षित भविष्य के लिए इस स्कीम में निवेश करना कितना फायदेमंद है। और कितना निवेश आप कर सकते है। इसके बारे में आज जानने वाले है। उससे पहले जान लेते है। इसके नियम क्या है।

सुकन्या समृद्धि स्कीम में नियम

सुकन्या समृद्धि योजना केवल लड़कियों के लिए है। तो इसमें निवेश के नियम काफी आसान भी है। जिन लड़कियों की आयु 10 वर्ष से कम है उनको इस योजना के तहत निवेश की सुविधा मिलती है। अभिभावक के दस्तावेजों के साथ इस योजना के तहत बेटी का खाता खोला जा सकता है। इसके साथ ही आपको बता दे की इस योजना के तहत केवल परिवार में अधिकतम 2 बेटियों को ही लाभ मिल सकता है। इस योजना में खाता खोलने के लिए अभिभावक का पैन कार्ड और आधार कार्ड होना जरुरी है। साथ में बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र होना जरुरी है। इसके साथ ही अभिभावक के साथ बेटी का फोटो होना जरुरी है ।

कितने निवेश की सुविधा

SSY स्कीम के तहत सरकार की तरफ से अच्छी सुविधा दी जा रही है। इस योजना में अधिकतम निवेश सीमा सालाना की डेढ़ लाख रु तक होती है। इसमें आयकर में छूट मिलती है। और न्यूनतम निवेश की 250 रु की सीमा होती है। हालाँकि आप महीने के हिसाब से अपने हिसाब से जितना जमा करना चाहते है वो कर सकते है। लेकिन सालाना आपको डेढ़ लाख रु की सीमा को पार नहीं करना है। इससे आपको फायदा ये होगा की आयकर में भी आपको छूट मिलेगी। इस योजना के तहत 15 साल की अवधि तक निवेश करना होता है। जबकि इस योजना के तहत मेचोरिटी 21 साल होती है।

सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश पर क्या फायदा है।

SSY स्कीम निवेश करना काफी फायदेमंद होता है। एक सबसे बड़ा फायदा ये है। की इसमें ब्याज दर काफी अच्छी दी जाती है। सरकार की तरफ से इसमें 8 फीसदी से अधिक की ब्याज दर फ़िलहाल दी जा रही है। इस योजना के तहत 15 साल में धीरे धीरे निवेश होता है। तो जेब पर इसका असर इतना दिखाई नहीं देता है। पैसे धीरे धीरे जमा होते है। तो परिवार पर आर्थिक बोझ अधिक नहीं पड़ता है। और बेटी के खाते में अच्छा खाता पैसा भी जमा हो जाता है। जब बेटी की उच्च पढाई या फिर शादी के लिए पैसे की जरुरत होती है। तो 18 वर्ष की आयु में कुछ फीसदी राशि की निकासी की सुविधा मिलती है। लेकिन मेचोरिटी यानि की 21 वर्ष पूर्ण होने के बाद आपकी बेटी के नाम अच्छी खासी रकम जमा हो जाती है। बेटी के शादी के समय आप पर भी अधिक आर्थिक रूप से दवाब नहीं आता है।

यदि आप हर महीने 5000 रु जमा करते है तो कितना मिलेगा

यदि आपकी बेटी की आयु 5 साल है और आपने बेटी का खाता खुलवाया है। और आप हर महीने 5 हजार रु जमा करते है। तो सालाना के आपके 60000 रु जमा होते है। और 15 साल का आपका निवेश 900000 रु का निवेश होता है। और इस पर 8.2% की ब्याज दर से आपको 21 साल की मेचोरिटी 18,71,031 रु का ब्याज मिलता है। इसमें आपका निवेश 9 लाख रु का जोड़ दे तो मेचोरिटी पर कुल 27,71,031 रु की राशि बेटी को मिलेगी।

1000 रु महीने के जमा करने पर कितने मिलेंगे

यदि आप बेटी के खाते में हर महीने 1 हजार रु की राशि जमा करते है। तो आपका सालाना निवेश 12000 रु का होता है। ऐसे में 15 साल में आपका निवेश एक लाख 80 हजार रु का निवेश हो जाता है। इस पर आपको मेचोरिटी तक 3,74,206 रु का ब्याज मिलता है। जो की वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से है। 21 साल की मेचोरिटी पर आपको टोटल 5,54,206 रु की राशि प्राप्त होगी।

About Priyanshi Rao

प्रियांशी राव पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है। मौजूदा समय में सास इंडिया के लिए बिज़नेस और सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आर्टिकल पब्लिश करती है।

Leave a Comment

सम्बंधित आर्टिकल