pm kisan yojana

PM किसान योजना के तहत रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया एवं 17वी क़िस्त कब होगी जारी, जाने पूर्ण विवरण

केंद्र सरकार की तरफ से किसानो को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को चलाया जा रहा है। और इस योजना के तहत देश में अब तक करोड़ो रु वितरण हो चुके है। योजना के शुरू होने से लेकर अब तक करोड़ो किसानो को इस योजना का लाभ दिया भी जा चूका है। हाल ही में केंद्र सरकार ने इस योजना के तहत 16 वी क़िस्त की राशि जारी की थी। जिसमे किसानो को DBT के जरिये खाते में 2000 रु की राशि भेजी गई थी। इस योजना के तहत हर साल 6 हजार रु की राशि जारी की जाती है। जो की 2 – 2 हजार रु की तीन किस्तों के रूप में किसानो को जारी की जाती है। जिससे किसानो को आर्थिक रूप से मदद मिल जाती है। और फसलों में जरुरत के वक्त पैसे को मदद पूर्ण होती है। इस योजना के तहत अभी 17 वी क़िस्त जारी होगी। जो की 16 क़िस्त के 4 महीने के बाद जारी होती है। यानि की हर चार महीने के अंतराल पर क़िस्त क़िस्त की राशि जारी की जाती है।

नए पंजीकरण है जारी

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिन किसानो को लाभ नहीं मिल रहा है यानि की जो नए किसान है। और आवेदन नहीं किया है। वो लोग ऑनलाइन प्रक्रिया के जरिये इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है। PM Kisan योजना के तहत आवेदन की प्रक्रिया https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट के माध्यम से पूर्ण की जा सकती है। यदि आपको इंटरनेट की अच्छी नॉलेज है। तो आप खुद से भी ऑनलाइन आवेदन कर सकते है। इसमें आपको जमीन के दस्तावेज, आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, फोटो आदि की जरुरत होगी। यदि आपको ऑनलाइन नहीं करना आता है। तो आप किसी भी जन सेवा केंद्र यानि की सरकारी कंप्यूटर फॉर्म भरने के केंद्र से भी इस योजना के तहत आवेदन कर सकते है। यहाँ पर कुछ शुल्क आपको देना पड़ता है।

कब जारी होगी 17 वी क़िस्त की राशि

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में 16 वी क़िस्त की राशि जारी की गई थी। जिसमे करोड़ो किसानो को 2 हजार रु की राशि बैंक अकॉउंट में भेजे जा चुके है। अभी ये क़िस्त जारी हुई है। तो इसके 4 महीने बाद ही 17 वी क़िस्त जारी होगी। फरवरी महीने में 16 वी और इस साल की पहली क़िस्त जारी हुई है। अब 4 महीने के अंतराल के बाद जून जुलाई महीने में 17 वी क़िस्त को लेकर अपडेट जारी होगा। हालाँकि चुनावो का माहौल रहेगा। तो इसमें कुछ देरी हो सकती है। लेकिन सरकार इसके लिए आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट जारी करती है। 16 वी क़िस्त जारी हुई थी तो इसकी भी अपडेट जारी की गई थी।

इन किसानो को नहीं मिल रही है। राशि

केंद्र सरकार की तरफ से हाल ही में जारी की गई राशि किसानो के खाते में जमा हो चुकी है। लेकिन बहुत से किसान ऐसे है जिनके खाते में राशि जारी नहीं हो पाई है। जिसके पीछे तकनिकी कारण भी हो सकते है। या फिर आवेदन में त्रुटि हो सकती है। इसके साथ ही जिन किसानो ने केवाईसी की प्रक्रिया को पूर्ण नहीं किया है वो लोग भी राशि से वंचित रहे है। सरकार ने पहले ही बता दिया था। की जिन किसानो के पीएम किसान योजना खाते में केवाईसी एवं भू सत्यापन पूर्ण नहीं होगा उनको राशि जारी नहीं की जाएगी। ऐसे में लाखो किसानो ने इस कार्य को पूर्ण कर लिया था। जबकि कई किसान ऐसे भी है। जिनको इसकी जानकारी नहीं है। ऐसे में वो लोग पहले ही इस कार्य को पूर्ण कर ले नहीं तो 17 वी क़िस्त से भी हाथ धोना पड़ सकता है।

कैसे होती है। केवाईसी

केवाईसी की प्रक्रिया काफी सरल है। यदि आपको अपने पीएम किसान योजना खाते में केवाईसी करना चाहते है। तो इसके लिए आपको https://pmkisan.gov.in/ वेबसाइट पर जाना है। यहाँ पर आपको केवाईसी का विकल्प दिया गया है। इस पर आपको जाना है। इसके बाद अपने आधार कार्ड नंबर यहाँ दर्ज करने है। फिर यहाँ पर एक OTP जेनरेट होगा। वो OTP यहाँ पर दर्ज करके वेरीफाई करना है। जिससे आपके केवाईसी की प्रक्रिया कुछ स्टेप के बाद पूर्ण हो जाती है। जबकि भू सत्यपान की प्रक्रिया आप खुद नहीं कर सकते है। ये पटवारी के जरिये होती है। इसके साथ ही बैंक खाते को नेशनल पेमेंट सिस्टम से लिंक जरूर करवा ले /

ये किसान नहीं है लाभ के पात्र

सरकार की तरफ से इस योजना को आर्थिक रूप से कमजोर एवं छोटे सीमांत किसानो के लिए चलाया गया था। लेकिन धीरे धीरे इसको सभी किसानो के लिए लागु कर दिया था। लेकिन इसमें भी वो किसान शामिल नहीं है। जो टेक्स पेयर है। यानि की जो लोग आयकर भरते है और किसान है वो इस योजना के पात्र नहीं होंगे। इसके साथ मंत्री, विधायक , बड़े सरकारी अधिकारी एवं अन्य सरकारी लाभ के पात्र व्यक्ति भी किसान है तो इनको भी इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाता है।

Priyanshi Rao

प्रियांशी राव पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है। मौजूदा समय में सास इंडिया के लिए बिज़नेस और सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आर्टिकल पब्लिश करती है।

View all posts by Priyanshi Rao →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *