rajasthan police

पुलिस में 12 हजार पदों के लिए के लिए भर्ती प्रक्रिया, जाने पूर्ण विवरण

गुजरात पुलिस में कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए भर्ती है। जल्द ही इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू होने वाली है। यदि आपको आवेदन करना है तो आधिकारिक वेबसाइट https://ojas.gujarat.gov.in के जरिये ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। गुजरात पुलिस में कुल कांस्टेबल एवं सब इंस्पेक्टर के 12472 पदों के लिए भर्ती की घोषणा की गई है।

पदों की संख्या

पुलिस सब इंस्पेक्टर के लिए गुजरात पुलिस में पुरुष के लिए 316 एवं महिलाओ के लिए 156 पद शामिल है। इसके साथ ही पुलिस कांस्टेबल आर्म्ड मेल के लिए 2212 पद एवं महिलाओ के लिए 1090 पद शामिल है। अन आर्म्ड के लिए लिए पुरुष कांस्टेबल 4422 पद एवं महिलाओ के लिए 2178 पद शामिल है। जबकि जेल सिपाही के लिए पुरुष के लिए 1013 पद शामिल है एवं महिलाओ के लिए 85 पद शामिल है। SRPF कांस्टेबल पुरुष के लिए 1000 पद शामिल है। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 4 अप्रेल से शुरू होने वाली है।

भर्ती के लिए आयु सीमा

गुजरात पुलिस में अन आर्म्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर के पदों के लिए न्यूतनम आयु 21 वर्ष एवं अधिकतम 35 वर्ष निर्धारित की गई है। इसके साथ ही अन्य पदों के लिए आयु सीमा 18 वर्ष से 33 वर्ष निर्धारित की गई है। और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन जरूर पढ़े।

पुलिस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता

सब इंस्पेक्टर के लिए इस भर्ती में आवेदनकर्ता के पास किसी भी मान्यताप्राप्त यूनिवर्सिटी से स्नातक किया होना चाहिए और कांस्टेबल एवं अन्य पदों के लिए आवेदन करने के लिए 12th पास होना जरुरी है। किसी भी मान्यप्टा प्राप्त बोर्ड से आवेदनकर्ता के पास ये शैक्षिणिक योग्यता होनी चाहिए

फिजिकल एवं अन्य जानकारी

गुजरात पुलिस भर्ती बोर्ड की तरफ से आयोजित की जा रही इस भर्ती के लिए 5 किलोमीटर की दौड़ 25 मिनट में पूर्ण करनी होगी। ये पुरुष कैंडिडेट के लिए है जबकि महिलाओ के लिए 1600 मीटर की दौड़ है जो की 9 मिनट 30 सेकंड में पूर्ण करनी होती है। इसके साथ ही जो लोग एक्स सर्विस मेन श्रेणी में है उनके लिए 2400 मीटर की दौड़ 12 मिनट 30 सेकंड में पूर्ण करनी होगी। और अधिक जानकारी के लिए आपको आधिकारिक नोटिफिकेशन पढ़ना चाहिए।

आवेदन के लिए जरुरी तिथियां

गुजरात पुलिस में भर्ती आवेदन की प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से 4 अप्रेल से शुरू होनी है। और इसके लिए अंतिम तिथि 30 अप्रेल तक है। इस दौरान जिन लोगो को आवेदन करना है वो ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते है। भर्ती के लिए आवेदन फीस की जानकारी निचे दी गई है।

आवेदन शुल्क की जानकारी

गुजरात पुलिस भर्ती में आवेदन करने के लिए आवेदन शुल्क सामान्य श्रेणी एवं सामान्य लोकरक्षक कैडर के लिए 100 रु निर्धारित किया गया है। जबकि महिलाओ , EWS , SC एवं ST के लिए कोई शुल्क नहीं है। वही पर जनरल केटेगरी में PSI + LRD के लिए 200 रु आवेदन शुल्क निर्धारित है। आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन नेटबैंकिंग, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड से जरिये किया जा सकता है।

सिलेक्शन प्रोसेस

गुजरात पुलिस भर्ती लिए चयन प्रक्रिया अलग अलग चरणों में होने वाली है। पहले चरण में शारीरिक दक्षता परीक्षण होगा। जिसमे दौड़ , लम्बी कूद, ऊँची कूद, सीना माप आदि शामिल है। इसके बाद लिखित परीक्षा होगी। जिसमे शैक्षणिक योग्यता लेवल के प्रश्न उत्तर शामिल होंगे। इसमें करंट, हिस्ट्री, रीजनिंग, गणित के प्रश्न शामिल होंगे। इसके बाद मेडिकल एवं दस्तावेज जाँच की प्रक्रिया होने वाली है। और अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़े।

Official notification

Priyanshi Rao

प्रियांशी राव पिछले 6 सालों से बिज़नेस और खेल जगत पर आर्टिकल लिखती है और इन्होने कई बड़े मीडिया हाउस में इन विषयों अपनी सेवाएं दी है। प्रीति ने अपनी स्नातक की पढाई के बाद से ही डिजिटल मीडिया में अपने कदम रखे और तब से लेकर अब तक लगातार इसी क्षेत्र में कार्य कर रही है। मौजूदा समय में सास इंडिया के लिए बिज़नेस और सरकारी योजनाओं से सम्बंधित आर्टिकल पब्लिश करती है।

View all posts by Priyanshi Rao →

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *