समय से पहले आ रही है मानसून, इस तारीख तक होगी झमाझम बारिश

Monsoon Date 2024: भारतीय मौसम विभाग के अनुसार इस बार मानसून अपने समय से पहले ही दस्तक देने वाली है जिसकी वजह से अबकी बार गर्मी से राहत जल्द ही मिलने वाली है। केरल में मानसून की आहट शुरू होने वाली है और आसमान में मानसून से पहले के बादल छाने लगे है। मौसम विभाग की तरफ से देश के सभी राज्यों में मानसून पहुंचने की अनुमानित तारीख भी बता दी है। ऐसे में आप सभी को भी अब जल्द ही इस चिलचिलाती धूप और तेज गर्मी से राहत मिलने वाली है।

केरल में इस बार मानसून (Monsoon 2024) 27 जून को आने की उम्मीद जताई जा रही है। वैसे आमतौर पर केरल में मानसून 1 जून से 4 जून के बीच मे दस्तक देती है लेकिन इस बार कुछ दिन पहले ही आ रही है। समय से कुछ दिन पहले मानसून आना देश के किसानों के लिये काफी फायदेमंद साबित होने वाली है क्योंकि इसकी वजह से खेती के लिये मजबूत बेस तैयार होने में काफी मदद मिलती है।

अंडमान निकोबार में 19 को शुरू हो रही है मानसून

अंडमान निकोबार में मानसून केरल से पहले ही आ जाती है और इस बार अंडमान निकोबार में 19 मई को ही मानसून पहुंच रही है यानी एक दो दिन में मानसून की बारिश अंडमान निकोबार में शुरू हो जायेगी। इस बार अंडमान निकोबार में भी मानसून 3 – 4 दिन पहले आ ही है और इसके बाद मानसून का प्रवेश केरल में होने वाला है।

पिछले साल के मुकाबले में देखा जाये तो केरल में इस बार 8 दिन पहले मानसून दस्तक दे रही है क्योंकि 2023 में केरल में 8 जून को मानसून ने प्रवेश किया था। इसके अलावा 2022 की बात करें तो उस साल में मानसून ने केरल में इस बार के मुलाबले 2 दिन पहले ही दस्तक दे दी थी। साल 2022 में केरल में मानसून 29 मई को ही आ गई थी।

दिल्ली में इस दिन शुरू होगी मानसून

देश के उत्तरी भाग में यानी दिल्ली और उसके आसपास के इलाकों में तथा राजस्थान में इस समय गर्मी ने अपना पूरा कहर बरपाया हुआ है और दोपहर में लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। इस बार दिल्ली एनसीआर में मानसून 27 जून को दस्तक देने वाली है। यानी अभी दिल्ली वालों को गर्मी का प्रकोप अभी और झेलना पड़ेगा। दिल्ली के साथ ही राजस्थान में भी अभी आने वाले समय मे तेज गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ेगा। राजस्थान में मानसून इस बार दिल्ली के साथ ही 27 जून को प्रवेश करने वाला है।

दिल्ली यूपी हरियाणा में गर्मी का प्रकोप जारी

दिल्ली और उसके आसपास के राज्यों के साथ साथ मे मध्यप्रदेश, झारखंड, पंजाब में इस समय भयंकर गर्मी का सामना लोगों को करना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार आने वाले कुछ दिनों में इन राज्यों में लोगों को ओर अधिक गर्मी का प्रकोप देखने को मिलने वाला है। राजस्थान और हरियाणा में तेज गर्म हवाओं के चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना भी करना पड़ेगा।

Leave a Comment